एलायंस क्लब ने असहाय लोगों को चाय वितरित की
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): एलायंस क्लब क्रिस्टल हापुड ने गणतंत्र दिवस मनाने के साथ-साथ असहाय लोगों को ठिठुरन भरी सर्दी में चाय व बिस्कुट बांटे।
एलायंस क्लब क्रिस्टल हापुड़ डिस्ट्रिक्ट 142 एन द्वारा 74 वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया और फिर असहाय लोगों को चाय और बिस्किट का वितरण किया गया।
क्लब अध्यक्ष भगवंत गोयल और सचिव राहुल गुप्ता ने कहा कि संस्था समाज हित में इस तरह के कार्य निरंतर करती रहेगी जिससे अन्य लोगों को प्रेरणा मिले।
इस अवसर पर मनीष गोयल,योगेंद्र अग्रवाल, रविंद्र सिंगर सचिन अग्रवाल, पुलकित जैन, रवी मोहन गर्ग, पंकज कंसल राहुल जैन, नवीन जैन, राजेश जी, सर्वेश गोयल आदि का सहयोग रहा।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288



























