हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने बुलंदशहर कोर्ट में नौकरी लगवाने के नाम पर 1.44 लाख की ठगी करने वाले कथित पत्रकार बब्लू सक्सेना पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला हरिद्वार नगर थाना हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया है। बबलू सक्सेना के खिलाफ पुलिस ने तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 406, 504 व 506 में मुकदमा दर्ज किया है।
हापुड़ कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के साथ 1.44 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पिलखुवा में भी दो लोगों की नौकरी लगवाने का झांसा देकर रुपए ठगने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
आपको बता दें कि चंडी रोड निवासी मोहल्ला नवी करीम के राकेश ने बताया कि बबलू सक्सेना से उनकी जान पहचान थी जिसने बुलंदशहर न्यायालय में नौकरी लगवाने का झांसा दिया और रुपए ठग लिए। बबलू सक्सेना ने पीड़ित के दोस्त के पुत्र और भतीजे के साथ 1.44 लाख रुपए की ठगी की। उसने पिलखुवा के रहने वाले लोगों के साथ भी ठगी को अंजाम दिया। हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि पिलखुवा पुलिस मामले की जांच कर रही है।





























