
👁 35 views Views
पट्टा आवंटन में अनियमितता का आरोप, डीएम ने दिए जांच के आदेश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने धौलाना क्षेत्र के गांव खेड़ा देहात में आवासीय पट्टा आवंटन पर अनियमितता के आरोप के बाद जांच के आदेश दिए हैं। भ्रष्टाचार निवारण संघ के सदस्य रामभरोसे तोमर ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी और निष्पक्ष जांच की मांग की। आरोप है कि गांव में जरूरतमंदों को आवास निर्माण के लिए दिए जाने वाले पट्टों के आवंटन में नियमों की अनदेखी की गई। पात्रों को नज़रअंदाज कर ग्राम प्रधान के स्वजन को ही प्राथमिकता के आधार पर पट्टे दे दिए गए हैं जिसके बाद जिलाधिकारी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706

































