हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव पूठा हुसैनपुर में तालाब पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। कुछ लोग तो तालाब की जमीन पर अब खेती-बाड़ी भी करने लगे हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने मांग की है कि सही नपाई हो और तालाब को अतिक्रमण से मुक्त किया जाए।
गांव पूठा हुसैनपुर पोस्ट रामपुर थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ में तालाब स्थित है। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब की भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है। यदि समय पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो यह पैर पसारता जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोग तो खेती भी कर रहे हैं जिनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























