हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ सर्किल के तीन रेलवे स्टेशन 25 करोड रुपए की लागत से हाईटेक होंगे जिससे यात्रियों को सुविधा होगी। स्टेशन पर अत्याधुनिक मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था भी होगी जिससे यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो।
अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन को हाईटेक बनाने की तैयारी की जा रही है। हापुड़ सर्किल के तीनों स्टेशनों के लिए धनराशि भी जारी हो चुकी है। तीनों स्टेशनों के भवनों को रिमोडलिंग करने का नक्शा भी तैयार हो गया है। आपको बता दें कि फरवरी में बजट जारी हो गया था। ऐसे में मुरादाबाद मंडल ने 15 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत योजना के तहत अत्याधुनिक बनाने का फैसला लिया था जहां एयरपोर्ट जैसी सुविधा होगी। हापुड़ सर्किल के हापुड़ जंक्शन, गढ़मुक्तेश्वर और बुलंदशहर रेलवे स्टेशन शामिल हैं। यात्रियों के लिए लिफ्ट और एस्कीलिरेटर लगाने की व्यवस्था भी की जाएगी।
Admission Open Now for SA International School : 9625816920

























