हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रदेश में अब हर थाने में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। प्रत्येक थाने में 12 से 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे जिसमें थाने के प्रवेश द्वार से लेकर पूछताछ कक्ष, हवालात, थानेदार और मुंशी के कक्ष से लेकर सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। साथ ही इस पर भी ध्यान दिया जाएगा कि कैमरे चालू स्थिति में रहे। इसके लिए 300 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर प्रदेश के सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के प्रस्ताव को कैबिनेट द्वारा मंजूरी मिली है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811



























