हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में संगठन विस्तार की बैठक का आयोजन कर उ0 प्र0 पश्चिमी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सारंग अग्रवाल, जिला अध्यक्ष पंकज गर्ग, जिला महामंत्री निखिल मोहन जैन एवं नगर अध्यक्ष शुभम गोयल द्वारा जिला व नगर स्तर पर पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्यों को मनोनीत कर सम्मान पत्र दिया।
जिला अध्यक्ष पंकज गर्ग ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी का मार्गदर्शन किया और बताया कि स्नातक देश की एक मजबूत कड़ी है और सभी स्नातकों को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष बल दिया। बैठक में उपस्थित जिला महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूजा अग्रवाल ने महिलाओं को उच्च शिक्षित बनाने और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में संस्था में जुड़ने के लिए आव्हान किया। मीटिंग का मंच संचालन महामंत्री निखिल मोहन जैन ओर जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोहित सिंघल ने किया और बैठक में सभी उपस्थित जिला उपाध्यक्ष जिनेंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष विकास अग्रवाल, जिला मंत्री पंकज शर्मा, जिला कार्यकारणी सदस्य प्रवीण त्यागी, हापुड़ नगर अध्यक्ष शुभम गोयल, नगर उपाध्यक्ष श्रेय गर्ग, नगर महामंत्री शशांक गुप्ता, नगर मंत्री राहुल शर्मा, नगर कोषाध्यक्ष मयंक गर्ग, नगर कार्यकारिणी सदस्य रमन कौशल, नगर कार्यालय प्रभारी आकाश बंसल व उनकी टीम, बाबूगढ़ नगर अध्यक्ष सतीश मसंद, महामंत्री बाबूगढ़ सोहित वर्मा आदि उपस्थित रहे.



























