अंबेडकर जयंती पर अलका निम ने निकाली शोभायात्रा












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री, नमामि गंगे गंगा की जिला संयोजिका अलका निम द्वारा बहुत ही धूमधाम के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। उनके नेतृत्व में निकाली गई शोभा यात्रा में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गौशाला के सामने पक्का बाग पर कैंप लगाकर आने-जाने वाले लोगों को मीठे शरबत का वितरण किया। कैंप में विधायक विजयपाल आढ़ती भी पहुंचे जिनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर निकली विभिन्न शोभा यात्राओं तथा झांकियां को सम्मान प्रतीक देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ समाज सेविका अलका निम ने बताया कि सोमवार को बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बाबासाहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। हापुड़ के मेरठ तिराहा पर अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचकर उन्हें माल्यार्पण किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान नील की होली खेली गई। इस अवसर पर पक्का बाग पर कैंप भी लगाया गया जहां से निकलने वाली शोभा यात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। अलका निम ने कहा कि डॉ. आंबेडकर पूरे देश के नेता थे जिन्होंने संविधान के निर्माण में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

होलसेल के दामों पर खरीदें बैटरी व सोलर पैनल: 6396202244











  • Related Posts

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला, NH-9 हाईवे पर स्थित जैन शिकंजी के संचालक ने सभी क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को होली…

    Read more

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    🔊 Listen to this कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चोपला स्थित…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    लोन दिलाने के बहाने दर्जनों महिलाओं को ठगा

    लोन दिलाने के बहाने दर्जनों महिलाओं को ठगा

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली
    error: Content is protected !!