
माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष बनी अलका खटोड़, सचिव शालिनी महेश्वरी व कोषाध्यक्ष बनी साधना लोया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में माहेश्वरी महिला मंडल ने नए पदाधिकारियों की घोषणा की।माहेश्वरी समाज के आने वाले त्यौहार गणगौर एवं नवरात्रि के उपलक्ष में नौ देवियों के स्वरूपों की शानदार प्रस्तुति सदस्यों के द्वारा की गई कार्यक्रम संयोजिका समीक्षा प्रीति एवं नगर अध्यक्ष आशा सोमानी रही।
सर्वप्रथम मंडल की संरक्षिका कांता माहेश्वरी मधुबाला मधु खटोड़ आशा तापड़िया मधु मालू साधना लोया विनीता महेश मंजू माहेश्वरी संगीता महेश्वरी के द्वारा दीप प्रज्वलंकर भगवान महेश और मां गौरी की पूजा अर्चना की गई महेश वंदना पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति किया।
गणगौर के त्योहार से संबंधित भजन और नृत्य शालिनी महेश्वरी शीला महेश और रश्मि के द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के मध्य में माहेश्वरी महिला मंडल के नए पदाधिकारी की घोषणा की गई। अलका खटोड़ अध्यक्ष शालिनी महेश्वरी सचिव और साधना लोया कोषाध्यक्ष के पद पर आसीन हुई।
नवरात्रि के शुभ आगमन का स्वागत करते हुए मंडल की समीक्षा महेश्वरी प्राची महेश्वरी मीनू महेश प्रियंका महेश प्रिया तापड़िया दिया मालू विदुषी काबरा दीपिका सोमानी और तन्वी सोमानी नौ देवियों के रूप में शानदार शक्ति स्वरूपों का प्रदर्शन किया हाल तालिया से गूंज उठा सभी ने उनकी इस प्रस्तुति की भूरी भूरी प्रशंसा की।
कार्यक्रम के समापन से पहले पूर्व अध्यक्ष आशा सोमानी पूर्व सचिव प्रीति महेश्वरी एवं पूर्व कोषाध्यक्ष मधुमालू को सम्मानित किया गया।
अंत में अध्यक्ष ने सभी प्रतिभागी एवं मंडल के सदस्यों को सम्मानित किया।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480






























