हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के अक्षय त्यागी ने लद्दाख में 17,100 फीट की चोटी पर चढ़ाई कर जनपद हापुड़ का नाम रोशन किया है। कड़ी परिश्रम और मेहनत से अक्षय त्यागी ने मचोई पीक पर फतेह हासिल की है। आपको बता दें कि हापुड़ के सर्वोदय कॉलोनी के निवासी अक्षय त्यागी पुत्र प्रमोद त्यागी ने 10 सितंबर की सुबह लद्दाख की करीब 17,100 फीट ऊंची मचोई पीक पर चढ़ाई शुरू की। मौसम खराब होने के चलते काफी कठिनाइयां तो आई लेकिन 10 सितंबर की शाम को अक्षय त्यागी ने मचोई पीक पर पहुंचकर सफलता हासिल की। अक्षय ने साल 2019 में जवाहर इंस्टिट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड विंटर स्पोर्ट्स कश्मीर संस्थान टीम के दिशा निर्देश में ट्रेनिंग ली थी। अब उनका अगला लक्ष्य हिमाचल 20,049 फीट की यानूम चोटी को फतह करना है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342




























