पाक कला प्रतियोगिता में एकेपी इंटर कालेज ने बाजी मारी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):आर्य कन्या पाठशाला इण्टर कॉलिज, हापुड़ में मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मध्याह्न भोजन योजना के अर्न्तगत जनपद स्तरीय रसोइया पाक कला प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रेरणा सिंह (मुख्य विकास अधिकारी हापुड़) की अध्यक्षता में किया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी देवेन्द्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग की महिला अधिकारी डॉ० संगीता सिंह, बबीता जग्रवाल (प्रधानाचार्या जी०आई०सी० नुरपुर हापुड़, अर्चना गौतम, प्रधानाचार्या आर्य कन्या. पाठशाला इण्टर कॉलिज द्वारा फीता काटकर पाक कला प्रतियोगिता का प्रारम्भ दो चक्रो में 15-15 प्रतिभागियों का समूह बनाकर कराया गया।
विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। छात्रा वानिया अंसारी ने देश भक्ति गीत गाकर सभी अतिथियों को रोमांचित कर दिया। खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज चतुर्वेदी ने छात्रा वानिया अंसारी को सम्मानित किया।
रसोइया पाक कला प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल के सदस्यों प्रवीण कुमार उपाध्याय (जिला विद्यालय निरीक्षक, हापुड) सतीश कुमार (जिला अभिहित अधिकारी), बबीता अग्रवाल (प्रधानाचार्या जी०आई०सी० नुरपुर), शीला कुमारी (प्रवक्ता, आर्य कन्या पाठशाला इण्टर कॉलिज, हापुड़), डा० संगीता सिंह (स्वास्थ्य विभाग ) गोल्डन सिंह ( चीफ शेफ, श्रीरत्नम रेस्टोरेन्ट, हापुड़) प्रदीप कुमार (डी०सी० एम०डी०एम० ).. अलका अग्रवाल द्वारा सभी प्रतिभागी रसोइयो के द्वारा बनाए गयी ताहरी का परीक्षण कर प्रतियोगिता परिणाम घोषित किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर रेखा रानी आ०क०पा०३० कॉलिज, द्वितीय स्थान पर . गीता सैनी आदर्श प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र हापुड़ एवं तृतीय स्थान पर गुड्डी कम्पोजिट विद्यालय गढ़ रही। मंच का संचालन रानी सिन्हा ने किया।
AMERICAN EDUGLOBAL SCHOOLADMISSIONS OPEN 2023-2024 CALL NOW :- 828282 7731


























