हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल जिला हापुड़ ने रविवार को संयुक्त रूप से संघ दफ्तर पर अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया। प्रांतीय सुरक्षा प्रमुख मान मिलन सोम ने आगामी योजनाओं की चर्चा के उपरान्त कहा कि लगभग 2500 सालों से मातृभूमि पर कभी मुगलों द्वारा कभी विदेशी आक्रांताओं द्वारा भारत पर निरन्तर आक्रमण हुए हैं जिसके फलस्वरूप हर बार भारत माता 24 बार खंड खंड हुई है पिछले 700 सालों के इतिहास में 15 देश भारत से अलग हुए हैं जिनमे मुख्यतः ईरान ,अफगानिस्तान,थाईलैंड,सिंगापुर,वियतनाम,कम्बोडिया,इंडोनेशिया, माम्यर, श्री लंका,नेपाल, गंधार,भूटान,तिब्बत पाकिस्तान, बांग्लादेश,हैं। 14 अगस्त 1947 को एक धर्म पक्ष को लेकर भारत का विभाजन बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण रहा।
विहिप के ज़िला अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने कहा कि ये खंड खंड हुए सभी देश कभी हमारे देश की संस्कृति,सभ्यता रही है हमारी धरोहर है।आगे उन्होंने कहा कि इतिहास को जितना पढ़ेंगे, जानेंगे मन का रोष उतना ही कुंठित होगा। सभी कार्यकर्ताओं ने भारत का अंखण्ड करने का संकल्प भी दोहराया कार्यक्रम के उपरांत ज़िला, नगर प्रखंड, एवम बस्तियों की कुछ नयी दायित्वों की घोषणा भी हुई जिनमे मुख्यतः पंकज अग्रवाल को विश्व हिन्दू परिषद जिला हापुड़ का जिला विशेष संपर्क प्रमुख की घोषणा हुई
बैठक में उपस्थित प्रांतीय सत्संग प्रमुख मुनीश्वर , ज़िला उपाध्यक्ष मुकेश , ज़िला मंत्री रवीन्द्र, ज़िला विद्यार्थि प्रमुख विकास, ज़िला सयोंजक प्रभात, अशोक नगर,अशोक आर्य,नगर अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, प्रखंड पिलखुआ अध्यक्ष मनोज ,नगर कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष रस्तोगी, नगर मंत्री योगेश भारती, नगर सयोंजक अभय,नगर सहमंत्री आर्चित,नगर उपाध्यक्ष ईश्वर,नगर खंड अध्यक्ष अंशुल,खंड अध्यक्ष, ललित,नगर विद्यार्थी प्रमुख सूरज,,मुकुल,हर्षित आदि उपस्थित थे।
Mummy’s Kitchen : लंच और डिनर की होम डिलीवरी के लिए कॉल करें: 9358234622, 8193940941

एडवोकेट ललित सिंह की ओर से हापुड़ वासियों को स्वतंत्रता दिवस व आगामी त्योहारों की हार्दिक बधाई



























