हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): धनौरा स्थित दिनेश विद्यापीठ की प्रधानाचार्या आकांक्षा त्यागी को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा सर रस्किन बांड (बाल साहित्य) विषय पर शोध कार्य करने पर पीएचडी (डॉक्टरेट) की उपाधि प्रदान की गई। प्रोफेसर रविंद्र कुमार के मार्गदर्शन में उन्होंने सर रस्किन बॉन्ड (बाल साहित्य) विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया। उन्होंने इसका सारा श्रेय अपने गाइड प्रोफेसर रविंद्र कुमार को दिया । इससे पूर्व उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से ही 2006 में एमफिल गोल्ड मेडल भी प्राप्त किया ।
VIDEO: घर बैठे धुलवाएं और ड्राईक्लीन कराएं कार : 7060333554


























