अधिवक्ताओं और एसडीएम के बीच हुई नोकझोंक के बाद हुआ समझौता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के नगर पालिका में स्थित एसडीएम कोर्ट में सोमवार को अधिवक्ताओं और एसडीएम के बीच जमकर नोकझोंक हुई और काफी देर तक हंगामा हुआ जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। यह हंगामा धारा 151 में हुए चालान के बाद दो आरोपियों की जमानत को लेकर हुआ।
आपको बता दें कि रविवार की देर शाम हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष एडवोकेट इनुल हक का कहना है कि रविवार की देर शाम पुलिस ने दो आरोपियों का धारा 151 में चालान कर दिया। आरोपी पक्ष के साथ अधिवक्ता बादल सिंह उनकी जमानत कराने के लिए एसडीएम कोर्ट पहुंचे जहां उन्हें पता चला कि एसडीएम अपने आवास पर ही जमानत संबंधी याचिका सुनेंगे। इसके बाद अधिवक्ता देर किए बिना ही एसडीएम आवास पहुंचे। अधिवक्ता का कहना है कि उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया जबकि एसडीएम सदर हापुड़ दिग्विजय सिंह का कहना है कि अधिवक्ता बिना अनुमति के उनके आवास में पहुंचे थे। दोनों में जमकर नोकझोंक हुई। मामले की जानकारी मिलने पर अधिवक्ता इकट्ठा हुए और सोमवार को हापुड़ एसडीएम कोर्ट पहुंचे जहां अधिवक्ताओं और एसडीएम में जमकर नोकझोंक हुई। काफी देर के हंगामे के बाद समझौता हो गया।
























