अग्रवाल महिला मंच 19 अगस्त को मनाएगी तीज उत्सव
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): अग्रवाल महासभा महिला मंच हापुड की साधारण सभा की बैठक अग्रसेन भवन में आयोजित की गई जिसमें आगामी 19 अगस्त को होने वाले तीज उत्सव में कार्यक्रम संयोजिका आंचल सिंघल, शुचि अग्रवाल, स्वाति गोयल,निधि, पारुल गुप्ता, अदिति अग्रवाल,बीना गर्ग द्वारा कार्यक्रम की रुपरेखा के बारे में जानकारी दी गयी एवं सभी सदस्याओं से विचार विमर्श किया गया।महिला मंच की अध्यक्षा श्रीमती अर्चना कंसल, मंत्री स्वाति गोयल एवं कोषाध्यक्ष मधु अग्रवाल के साथ पूनम गुप्ता, प्रमिला अग्रवाल, सपना अग्रवाल स्वाति , डौली सिंघल,अंशू,शिल्पी,ममता, नीरू मित्तल आदि का सहयोग रहा। नेत्र चिकित्सक डॉ शिखा अग्रवाल द्वारा आई फ्लू फैलने के कारण एवं बचाव के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
हापुड़: अब खरीदें रिलायंस Independence आटा, मैदा, सूजी आदि: 7500350063

























