
अग्रवाल महिला मंच ने की दीन दुखियों की सेवा
हापुड़ सीमन (ehapurnews.com):दीन दुखियों की सेवा करना ही जिसका परम धर्म है।ऐसे पुनीत कार्य से जुडी
अग्रवाल महासभा महिला मंच ने पिलखुआ के गांव सिखैडा में संचालित अपना घर आश्रम में पहुंची।इस आश्रम मे करीब 185 दीन दुखी है जो मानसिक रूप और शारीरिक रूप दोनों से परेशान है, महिला मंच हापुड़ ने जाकर इस आश्रम में सभी को आहार वितरित किया, भोजन करके तृप्त चेहरे की मुस्कान देख कर बहुत अच्छा लगा।
संरक्षिका पूनम अग्रवाल एवं अध्यक्ष अर्चना कंसल ने कहा कि दीन दुखियों की सेवा करके मन को शांति मिलती है।सदैव सेवा कार्य करने का संकल्प संस्था ने लिया है।
मंत्री स्वाति गोयल, कोषाध्यक्ष मधु अग्रवाल ने कहा इस प्रकार के सेवा कार्य हमें समय समय पर करते रहने चाहिए।इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजिका आंचल सिंघल,
शुचि अग्रवाल रश्मि जिंदल सम्पूर्ण महिला मंच का सहयोग रहा।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


























