
अग्रवाल महिला मंच ने किया शरबत, फल, बिस्किट का वितरण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अग्रवाल महासभा के तत्वावधान में अग्रवाल महिला मंच द्वारा सत्र के समापन समारोह का आयोजन समाज सेवा के साथ किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत वर्षभर आयोजित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का संक्षिप्त ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। साथ ही उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए शीतल शरबत की छबील, फल एवं बिस्कुट वितरण सेवा का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्याओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए मंच की गतिविधियों की सराहना की तथा भविष्य में भी समाजसेवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सदस्यों के मध्य आपसी मेलजोल, सौहार्द एवं संगठनात्मक एकता को सुदृढ़ करना था। मंच सदैव सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहा है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित एवं समाजोत्थान के कार्य करता रहेगा।
इस अवसर पर संरक्षिका पूनम अग्रवाल, अध्यक्ष अर्चना कंसल, उपाध्यक्ष प्रमिला अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक आंचल सिंघल, स्वाति मनोज गोयल, पारुल गुप्ता, अंजली अग्रवाल, स्वाति गोयल, मंच संचालिका डॉ. पुष्पा गर्ग, कोषाध्यक्ष भारती गुप्ता, अर्चना मित्तल, शिल्पी गर्ग, उषा अग्रवाल, चारु अग्रवाल, डोली सिंघल, हिमानी बंसल, अनु गुप्ता, कल्पना मित्तल, रश्मि जिंदल, नीरू मित्तल, नीना अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल सहित अनेक सदस्याएँ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ तथा सभी ने आगामी सत्र में और अधिक उत्साह के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया, जिनका सभी ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द, सहयोग एवं समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ।
“द रेमंड शॉप” आपके लिए लेकर आए हैं टाई, कफ़्लिंग, बेल्ट आदि का कलेक्शन: 9149331926 || #Accessories






















