हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला गांधी विहार में आखिरकार पुलिया का निर्माण कार्य शुरू हो ही गया। लापरवाह भ्रष्ट अधिकारियों के ठेकेदार ने शिकायत के बाद महज कागजों में ही निर्माण करा दिया था लेकिन EHAPUR NEWS की खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया जिसके बाद बुधवार को पुलिया का निर्माण कार्य शुरू हुआ। ऐसे में लापरवाह अधिकारियों पर शिकंजा कसने की जरूरत है।
बताते चलें कि मोहल्ला गांधी विहार कॉलोनी में टूटी हुई पुलिया के निर्माण को लेकर कई बार शिकायत की गई जिसके बाद अधिकारियों ने मंगलवार को कागजों में ही पुलिया का निर्माण दिखा दिया जबकि असलियत की तस्वीर नहीं बदली। ऐसे में EHAPUR NEWS ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया जिसके बाद बुधवार को पुलिया का निर्माण शुरू हो गया।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि लापरवाह अधिकारियों की संपत्ति की जांच होनी चाहिए। आखिर कितने निर्माण को कागजों में दिखाकर इन्होंने अपनी जेब भरी है। विभाग को एक कड़ा कदम उठाने की आवश्यकता है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























