हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पीसीएफ बफर गोदाम से लिया गया डीएपी का नमूना जांच में फेल हो गया जिसके बाद इफको के अधोमानक डीएपी का दूसरा नमूना जांच के लिए भेजा गया है। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि किसानों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाएगा और किसी भी कीमत पर खराब बीज और उर्वरक का वितरण नहीं होगा।
दरअसल पिछले वर्ष दिसंबर में पीसीएफ बफर गोदाम में रखे डीएपी का नमूना लिया गया था जो जांच में फेल हो गया। जिले को आवंटित होने वाला डीएपी पहले पीसीएफ बफर गोदाम में रखा जाता है। जांच के दौरान डीएपी का नमूना अधोमानक पाया गया। इसके बाद पीसीएफ बफर गोदाम में इफको के अधोमानक मिले डीएपी खाद का दूसरा नमूना जांच के लिए निदेशालय भेज दिया गया है। तो वहीं पहला नमूना फेल होने के दौरान ही उक्त लौट की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था।
BRIDAL MAKEUP पर 10% छूट, FREE JEWELLERY: 8218124225


























