हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राजस्थान के एक स्कूल में शिक्षक द्वारा की गई पिटाई से एक छात्र की मौत हो गई जिसे श्रद्धांजलि देने के लिए हापुड़ में मंगलवार की रात को कैंडल मार्च निकाला गया. महर्षि वाल्मीकि सेना के जिला अध्यक्ष पीयूष मंडोठिया ने कहा कि राजस्थान के जालौर जिले के एक स्कूल में शिक्षक ने छात्र को बड़ी बेरहमी से पीटा. छात्र ने घड़े से पानी पिया था इसी के चलते उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और छात्र की मौत हो गई. पीयूष का कहना है कि घटना से पूरे समाज में रोष है.
कैंडल मार्च के दौरान उच्च स्तरीय जांच की मांग उठी. कैंडल मार्च के बाद अतरपुरा चौपला पर स्थित शहीद स्थल पर छात्र के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस दौरान चुन्नू वाल्मीकि, रितिक त्यागी, प्रवीण वाल्मीकि आदि मौजूद रहे.


























