हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक अपराधी की संपत्ति को कुर्क कर लिया। पुलिस ने धौलाना क्षेत्र स्थित सवा करोड़ की आलीशान कोठी की कुर्की की है। मुनादी कराकर लोगों को सूचित किया और बताया कि इस्ते उर्फ इस्तेकार निवासी बझैड़ा कला की कोठी को कुर्क किया गया है। आपको बता दें कि इस्ते वही अपराधी है जिसे हाल ही में कपूरपुर पुलिस ने छह माह के लिए जिला बदर किया था जो कि टॉप 10 शातिर अपराधी की सूची में है।
गुरुवार को क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार, धौलाना थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट, थाना कपूरपुर प्रभारी आशीष पुंडीर पुलिस बल व अधिकारियों के साथ अपराधी की कोठी पर पहुंचे और उन्होंने सवा करोड़ की कोठी की कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि इस्ते के खिलाफ हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर में चोरी, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर आर्म्स एक्ट आदि के लगभग सात दर्जन अभियोग पंजीकृत है जिसे हाल ही में पुलिस ने छह माह के लिए जिला बदर भी किया था।
PURE MOTORCYCLING THE CLASSIC 350. Down payment: 11000/-. 82919558789

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700






























