VIDEO: पांच दिनों बाद खुले बैंकों के बाहर लगी ग्राहकों की कतार










हापुड़, सीमन/अशोक तोमर, अमित कुमार (ehapurnews.com) :  जनपद हापुड़ में पांच दिनों के अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुले और उपभोक्ताओं की बैंकों के बाहर लंबी कतार नजर आई. इस दौरान बैंकों में पांच महिला और पांच पुरुष उपभोक्ताओं को ही एक बार में प्रवेश दिया गया. साथ ही बैंक कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों ने कोरोना नियमों का पालन करने की उपभोक्ताओं से अपील भी की. दरअसल जनपद हापुड़ में 10 फरवरी को चुनाव संपन्न हुए जिसमें जनपद के सभी सरकारी बैंकों के करीब 80% कर्मियों की ड्यूटी लगी थी. ड्यूटी के लिए कर्मी नौ फरवरी को ही रवाना हो गए थे. ऐसे में बैंकों का कामकाज प्रभावित हो गया.

10 फरवरी को चुनाव संपन्न होने के बाद कर्मियों ने देर रात तक मतदान के दौरान ईवीएम व अन्य सामान को जमा कराया. ऐसे में कई बैंक कर्मी देर रात तक अपने घर पहुंचे जिसके चलते शुक्रवार को उन्हें आराम करने के लिए अवकाश दिया गया. 12 फरवरी को दूसरा शनिवार यानी सेकंड सेटर-डे और फिर रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के चलते बैंक पांच दिन बंद रहे जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. सोमवार को सुबह ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता बैंक पहुंचे जहां कामकाज निपटाने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ नजर आई.

कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288







Related Posts

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…

Read more

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज निवासी समीक्षा सिंह ने यूजीसी नीट 2025 की परीक्षा पास की है। इस अवसर पर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल

ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल
error: Content is protected !!