
पत्नी को पढ़ा लिखा कर पति ने बनाया दरोगा, कंधे पर स्टार लगते ही पति पर दर्ज कराया मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक महिला ने दरोगा बनते ही अपने पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। महिला दरोगा ने पहली एफआईआर अपने पति के नाम ही दर्ज करा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह मामला हापुड़ के गांव पूठा हुसैनपुर से जुड़ा है। गांव निवासी गुलशन कुमार ने बताया कि उसकी शादी पायल रानी से हुई थी। पायल का सपना उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनना था। उसने अपनी पत्नी के सपने को खुद का सपना माना और उसे घर की बंदिशों से दूर रखकर पढ़ाया-लिखाया। उसने अपनी पत्नी को पढ़ाई-लिखाई की पूरी आजादी दी और खूब मेहनत की। यह सपना सच हुआ और पत्नी उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर बन गई।
जैसे ही महिला दरोगा सब इंस्पेक्टर बनी तो उसने सबसे पहले एफआईआर अपने पति के खिलाफ ही करा दी। पति पर 10 लाख रुपए नकद, गाड़ी मांगने का आरोप लगाकर हापुड़ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। महिला का आरोप है कि ट्रेनिंग से लेकर पोस्टिंग तक उसे प्रताड़ित किया गया। अतिरिक्त दहेज की मांग की। हापुड़ नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559

























