हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जिला न्यायालय की भूमि की मांग को लेकर हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ का धरना प्रदर्शन पिछले चार दिनों से जारी है. हापुड़ बार एसोसिएशन की मांग को देखते हुए गढ़ बार एसोसिएशन तथा धौलाना बार एसोसिएशन व दस्तावेज लेखक संघ तहसील हापुड़ ने भी हापुड़ बार एसोसिएशन की मांग का समर्थन किया है और फैसला लिया है कि आगामी 26 जुलाई तक सभी न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे.
पिछले कई दिनों से जिला न्यायालय की भूमि की मांग कर रहे हापुड़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारीयों के साथ भारतीय किसान यूनियन असली अराजनैतिक भी समर्थन में उतर आई है जिसके जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बाना का कहना है कि संगठन अधिवक्ताओं के साथ खड़ा है. बार के समर्थन में और भी कई संस्थाएं और पदाधिकारी उतर आए हैं. हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के सचिव रविंद्र सिंह निमेष ने बताया कि चंडी मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष जगदीश प्रसाद उर्फ जग्गी आलू वाले, मुंशीलाल जयंत सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी भाजपा, भाजपा नेता डॉ विपिन गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर अधिवक्ताओं की मांगों का समर्थन किया.
शुक्रवार को अधिवक्ताओं के धरना प्रदर्शन में हापुड़ बार के अध्यक्ष अजित सिंह चौधरी, अधिवक्ता अमित कौशिक, राहुल धारवाड़, जमील अहमद, पुरुषोत्तम वर्मा आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे. अधिवक्ताओं का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूर्ण करें.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606
























