हाईकोर्ट बेंच की स्थापना हेतु अधिवक्ताओं ने पीएम के नाम विधायक को सौंपा ज्ञापन












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने बुधवार को हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सोपा और मांग की कि इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रयागराज की एक बेंच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्थापित की जाए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं द्वारा करीब 50 वर्षों से बेंच स्थापना के लिए संघर्ष किया जा रहा है। इसके उपरांत भी हाईकोर्ट की बेंच स्थापना के लिए सरकार द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया जिस कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं व वादकारियों को काफी ज्यादा परेशानी होती है जिन्हें मजबूरन 500 से 850 किलोमीटर की दूरी तय कर जाना पड़ता है। ऐसे में उनका समय भी बर्बाद होता है और परेशानी होती है। ऐसे में अधिवक्ताओं ने मांग की है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं व वादकारियों की सुगमता के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना के लिए भारत सरकार और उत्तर प्रदेश कदम उठाए। इस दौरान हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष एडवोकेट संजय कंसल, हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के सचिव वीरेंद्र सैनी, भोपाल शिशोदिया, रमेश चंद्रा, विकास त्यागी, मोहित त्यागी, शिवकुमार शर्मा, मुकुल चौधरी, भरत कुमार, आबिद नवी, उज्जवल चौधरी, पवन शर्मा, अनुज कुमार आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264










  • Related Posts

    हापुड़: दहेज उत्पीड़न के मामले में स्याना की पूर्व चेयरमैन समेत पांच पर मुकदमा

    🔊 Listen to this हापुड़: दहेज उत्पीड़न के मामले में स्याना की पूर्व चेयरमैन समेत पांच पर मुकदमा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने दहेज उत्पीड़न…

    Read more

    सरकारी कर्मचारी के दो मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का मामला: कानून व लेखपाल समेत 14 पर दर्ज होगा मुकदमा

    🔊 Listen to this सरकारी कर्मचारी के दो मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का मामला: कानून व लेखपाल समेत 14 पर दर्ज होगा मुकदमा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हापुड़…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: दहेज उत्पीड़न के मामले में स्याना की पूर्व चेयरमैन समेत पांच पर मुकदमा

    हापुड़: दहेज उत्पीड़न के मामले में स्याना की पूर्व चेयरमैन समेत पांच पर मुकदमा

    सरकारी कर्मचारी के दो मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का मामला: कानून व लेखपाल समेत 14 पर दर्ज होगा मुकदमा

    सरकारी कर्मचारी के दो मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का मामला: कानून व लेखपाल समेत 14 पर दर्ज होगा मुकदमा

    गढ़: पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल की अस्थियां गंगा में विसर्जित

    गढ़: पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल की अस्थियां गंगा में विसर्जित

    बंद घरों में चोरी करने वाला पुलिस ने दबोचा

    बंद घरों में चोरी करने वाला पुलिस ने दबोचा

    नूरपुर में हुई फायरिंग के मामले में घायल आयुष की मौत

    नूरपुर में हुई फायरिंग के मामले में घायल आयुष की मौत

    बुलंदशहर: देवी जागरण से लौटते कलाकारों की टीम का टेंपो पलटा, हापुड़ जिला निवासी 16 वर्षीय किशोर की मौत

    बुलंदशहर: देवी जागरण से लौटते कलाकारों की टीम का टेंपो पलटा, हापुड़ जिला निवासी 16 वर्षीय किशोर की मौत
    error: Content is protected !!