
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अधिवक्ताओं ने सोमवार को सदर हापुड़ तहसीलदार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े किए और मांग की कि तहसीलदार का स्थानांतरण किया जाए। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती है वह तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी मांग के समर्थन में एक ज्ञापन भी सौंपा।
हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष एडवोकेट संजय कंसल ने बताया कि तहसीलदार का व्यवहार न केवल अधिवक्ताओं के प्रति अनुचित है बल्कि वादकारियों के साथ भी पद की गरिमा के विपरीत आचरण है। अधिवक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान तहसीलदार के अविलंब पद से हटाने की मांग की। साथ ही उनके आचरण व कार्यशैली की जांच की मांग भी की।
दस्तावेज लेखक तहसील संघ हापुड़ द्वारा भी समर्थन दिया गया। धरना प्रदर्शन में हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कंसल एवं सचिव वीरेन्द्र सिंह सैनी, विकास त्यागी, अक्षय गुप्ता, भोपाल शिशोदिया, नरेंद्र मान, रमेश चंद्रा, अजीत चौधरी, मोहित त्यागी, अशोक त्यागी, रविन्द्र निमेष, महेंद्र कुमार , परवेज़, यामीन खान, उज्जवल कंसल, सुधांशु दत्त शर्मा, मोनिका सिद्धू, रमा, किरन, उदय सिंह जयंत, सतीश चौधरी, सुभाष चंद सैनी, सतवीर आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























