
सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित शिवा ढाबे के पास एक वैगन आर गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इस दौरान गाड़ी में सवार अधिवक्ता नरेश तोमर की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। अधिवक्ताओं ने हादसे में अधिवक्ता नरेश तोमर की मौत के मामले में शोक प्रकट किया है। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मामला बुधवार का है जब एक वैगन आर गाड़ी जैसे ही निजामपुर के पास पहुंची तो हाईवे किनारे खड़े ट्रक में जा भिड़ी। सड़क हादसे के दौरान कार में सवार अधिवक्ता नरेश तोमर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पास लगे सीसीटीवी को भी बरामद किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एडवोकेट नरेश तोमर की मौत से अधिवक्ताओं में शोक की लहर है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






























