मिलावटी शहद सील करने का मामला: कई वर्षों से हो रही है शहद की सप्लाई










मिलावटी शहद सील करने का मामला: कई वर्षों से हो रही है शहद की सप्लाई

हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड़ पर स्थित नवीन मंडी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक गोदाम पर छापामार कार्रवाई कर 22.50 लाख रुपए का शहद बरामद कर उसे सील कर दिया। यह शहद मिलावटी बताया जा रहा है जिसमे से महक आ रही थी जिसे हरियाणा से लाकर डिमांड के अनुसार जगह-जगह भेजा जाता था। इस शहद को आंध प्रदेश भेजा जाना था। टीम ने 500 केन जब्त की है। एक केन में 30 किलो मिलावटी शहद भरा हुआ था। बता दें कि यह शहद का व्यापार काफी पुराना है। यह शहद तुंगनाथ ट्रेडर्स का बताया जा रहा है जिसके संचालक अंकित गर्ग हैं। अचंभे की बात तो यह है कि शहद की केन पर किसी प्रकार की लेबलिंग नहीं की गई है जोकि पैकेजिंग नियमों का उल्लंघन करती है। ना तो पैकेजिंग बोतल पर एक्सपायरी अंकित है और ना ही एमआरपी, ऐसे में संभावना है कि टैक्स चोरी कर लाखों-करोड़ों रुपए का व्यापार किया जा रहा है जिससे राजस्व को चूना लग रहा है। वहीं लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ रहा है।

कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464









  • Related Posts

    बाबूगढ़: मकान में चल रही अवैध विस्फोटक फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में संचालित अवैध विस्फोटक सामग्री…

    Read more

    पिलखुवा: आनंदा पर आयकर विभाग की रेड खत्म

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के खैर पुर खैराबाद में स्थित आनंदा डेयरी पर आईटी की रेड सोमवार को खत्म हो गई। देर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबूगढ़: मकान में चल रही अवैध विस्फोटक फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार

    बाबूगढ़: मकान में चल रही अवैध विस्फोटक फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार

    पिलखुवा: आनंदा पर आयकर विभाग की रेड खत्म

    पिलखुवा: आनंदा पर आयकर विभाग की रेड खत्म

    हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची अमृत भारत एक्सप्रेस

    हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची अमृत भारत एक्सप्रेस

    हापुड़: जुगाड़ ठेले में आग लगने से मचा हड़कंप

    हापुड़: जुगाड़ ठेले में आग लगने से मचा हड़कंप

    छात्रा को दी तेजाब फेंकने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    छात्रा को दी तेजाब फेंकने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    बाबूगढ़: बछलौता रोड पर नियमों के विपरीत हो रहा भवन का निर्माण

    बाबूगढ़: बछलौता रोड पर नियमों के विपरीत हो रहा भवन का निर्माण
    error: Content is protected !!