
राइट टू एजुकेशन एक्ट के तहत शत प्रतिशत होंगे दाखिले
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जिलाधिकारी अभिषेक पांडे ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि जनपद हापुड़ में निशुल्क शिक्षा के लिए पात्र बच्चों के लिए स्कूलों की संख्या 415 से बढ़कर 485 तथा बच्चों की संख्या 378 से बढ़कर 4180 हो गई है। बेसिक शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन का यह प्रयास रहेगा कि राइट टू एजुकेशन एक्ट (आरटीई) के तहत शत प्रतिशत दाखिले हो और पात्र बच्चों को निशुल्क शिक्षा मिले। उन्होंने चेतावनी दी कि आरटीई के तहत यदि किसी अभिभावक व बच्चों के साथ भेदभावपूर्ण बर्ताव होता है तो संबंधित स्कूल के तहत कार्रवाई की जाएगी।
आरटीई के तहत नर्सरी से लेकर कक्षा एक के बच्चों के दाखिले होंगे तथा 2 फरवरी से 16 फरवरी तक आवेदन किया जा सकते हैं।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























