हापुड़, सीमन/सुरेंद्र शर्मा (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा खादर में लगने वाले ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक बैठकों का दौर लगातार जारी है जहां गंगा खादर की कार्तिक मेले को लेकर आला अधिकारियों ने आज प्रशासनिक बैठक कर मेले में अधिकारियों की ड्यूटी को लेकर उनसे वार्ता की जहां आपको बता दें कि 20 से 25 लाख श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए यहां आते हैं वही प्रशासन के आला अधिकारियों ने बैठक में जिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी हुई है उनको दिशानिर्देश करते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान अपनी जिम्मेदारियों को भलीभांति समझ ले जिन लोगों की दो पारियों में शिफ्ट ड्यूटी है वह समय से पहुंचकर अपनी ड्यूटी बिजली पानी और प्रशासनिक सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। वहीं जिलाधिकारी अनुज सिंह ने मेले में भ्रमण कर सभी घाटों का निरीक्षण किया वहीं एसपी दीपक भूकर ने सभी अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश भी दिए हैं। वही क्षेत्र के लोग ट्रैक्टर ट्रॉली व भैंसा बुग्गी के द्वारा आने शुरू हो गए हैं।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854






























