
एडीएम ने 135 बीएलओ को नोटिस किया जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार ने 135 बीएलओ को नोटिस जारी किया है। पंचायत निर्वाचन नामावली के वृहद पुनरीक्षण-2025 के डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन का कार्य 100% पूरा न करने पर एडीएम संदीप कुमार ने नोटिस जारी किया है। जल्द सत्यापन का कार्य पूरा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हापुड़ जिले में पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण-2025 के डुप्लीकेट मतदाता का सत्यापन चल रहा है। इसमें जनपद के चारों ब्लॉकों के 1,69,550 डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन का लक्ष्य दिया गया था लेकिन 30 अक्टूबर तक पर्यवेक्षकों से प्राप्त कराई गई। सूचना के आधार पर बीएलओ ने 83% डुप्लीकेट वोटर का ही सत्यापन किया है। जनपद में कार्यरत 454 बीएलओ में से 319 ने ही 5 नवंबर तक सूची तहसील में जमा कराई है। 135 बीएलओ ने सत्यापन पूरा नहीं किया जिन्हें नोटिस जारी किया गया है।






























