हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की पुरानी कलेक्ट्रेट में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें फरियादी अपनी-अपनी समस्या लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे. इस दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए. साथ ही कुछ समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया.
हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित पुरानी कलेक्ट्रेट में एडीएम श्रद्धा शांदिल्यायन, अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र ने लोगों की समस्याओं को सुना. संपूर्ण समाधान दिवस पर क्षेत्राधिकारी एसएन वैभव पांडे, सदर एसडीएम दिग्विजय सिंह व सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे. ऐसे में वोटर आईडी कार्ड व अन्य मामलों को लेकर फरियादी पहुंचे और अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी. बता दें कि प्रथम और तीसरे शनिवार को हापुड़ की पुरानी कलेक्ट्रेट में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है जहां फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचे हैं जिनका समाधान अधिकारी करते हैं.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
























