👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिम्भावली ब्लाक के गांव सिखेड़ा में गांधी जयंती पर मानव सेवा समिति के तत्वावधान में एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। इस प्रतियोगिता में बक्सर के सरस्वती शिशु सदन के छात्र आदित्य राजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समिति के अध्यक्ष मौहम्मद मारुफ, अजय त्यागी, इकराम प्रधान ने प्रथम विजयी प्रतियोगी को 2100 रुपए का नकद पुरस्कार व ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में आदित्य सागर ने दूसरा तथा मोहित कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
Kamyabvya के छात्रों ने नीट परीक्षा में मारी बाजी: 7060655035






























