हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी त्यौहारों को देखते हुए मेरठ जोन एडीजी ध्रुव कांत ठाकुर सोमवार को जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पहुंचे जहां उन्होंने गंगा घाट का निरीक्षण किया और आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान गंगा आरती स्थल, प्लेटफार्म आदि का निरीक्षण कर बाजार में सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा और कहा कि शिवरात्रि पर आने वाले शिव भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो उनके लिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस दौरान उनके साथ हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल, गढ़मुक्तेश्वर के क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम, गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडे व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions Open from Pre-Nur to XI: 9027474537



























