हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के कुचेसर रोड चौपले पर चल रहे दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल में सोमवार को एडीजी मेरठ राजीव सभरवाल पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। महात्मा गंगादास जी की स्मृति में दो दिवसीय दंगल का आयोजन किया जा रहा है जिसके पहले दिन एडीजी जॉन मेरठ पहुंचे। कमेटी के लोगों ने एडीजी जॉन मेरठ का फूल माला व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। वही दंगल संयोजक चौधरी पवनवीर सिंह व कमेटी के लोगों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। चौधरी पवन वीर सिंह ने बताया कि इस विशाल विराट दंगल जनपद हापुड़ में अनेक जनपदों से पहलवान आकर अपना अपना दाँव पेच दिखाते हैं।
दंगल संयोजक चौधरी पवनवीर सिंह, अमित चौधरी, मुकेश त्यागी नंबरदार, असलम पहलवान, रिंकू चौधरी, मनोज प्रधान, बिट्टू त्यागी सिखेड़ा आदि ने पुलिस का आभार जताया। इस दौरान हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, क्षेत्राधिकारी हापुड़ स्तुति सिंह, बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनीता मलिक, यातायात निरीक्षक अमित सिंह व पुलिस बल मौजूद रहा।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483






















