👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी ब्रजघाट पहुंचे एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने रविवार को पुलिस की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए. कावड़ यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए गंगा में फ्लोटिंग बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था लगाई गई है जिसका एडीजी मेरठ जोन ने बारीकी से निरीक्षण किया.
एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने बताया कि पुलिस ने गोताखोरों को भी तैनात किया है. साथ ही सुरक्षा को देखते हुए कई कदम उठाए हैं. एडीजी के निरीक्षण के दौरान हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र, क्षेत्राधिकारी पवन कुमार, गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर आदि पुलिसकर्मी उपस्थित रहे.





























