अपर पुलिस अधीक्षक ने परखी खाने की गुणवत्ता
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने मंगलवार को पुलिस लाइन में संचालित मैस में खाने की गुणवत्ता को परखा और तैयार भोजन पर संतोष जताया।उन्होंने कहा कि भोजन की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए।
अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल मंगलवार को पुलिस लाइन पहुंचे और परेड की सलामी ली। परेड निरीक्षण के उपरान्त उन्होंने पुलिस लाइन के गणना कार्यालय, जी0डी0कार्यालय, परिवहन शाखा व क्वार्टर गार्ड आदि का निरीक्षण किया तथा मैस में खाने की गुणवत्ता, साफ-सफाई व अर्दली रूम कर विभिन्न गार्दो के रजिस्टरों को चैक किया।अपर पुलिस अधीक्षक स्वयं भी पुलिस कर्मियों के साथ दौडे और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






























