
दो जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त स्लीपर कोच
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। नववर्ष पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग से यात्रियों को राहत दिलाने के लिए रेलवे ने दो जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया है। पदमावत और अयोध्या एक्सप्रेस में एक-एक स्लीपर कोच लगने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़ से दिल्ली जाने वाली पदमावत एक्सप्रेस में 27 दिसंबर से दो जनवरी तक और दिल्ली से मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन जाने वाली में 30 दिसंबर से से पांच जनवरी तक एक-एक स्लीपर कोच लगाकर संचालन होगा।
वहीं अयोध्या कैंट से दिल्ली के बीच चलने वाली अयोध्या एक्सप्रेस में 29 दिसंबर से चार जनवरी तक व दिल्ली से चलकर अयोध्या कैंट को जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस में 28 दिसंबर से तीन जनवरी तक एक स्लीपर कोच लगाया जाएगा, इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के कारण रेलवे ने ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)


























