अपर जिला जज ने किया डासना जेल का निरीक्षण
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ छाया शर्मा ने शुक्रवार को डासना जेल का निरीक्षण किया।

उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधि करण के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ श्री रविन्द्र कुमार- प्रथम की अध्यक्षता में अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ , छाया शर्मा द्वारा डासना जेल गाजियाबाद का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी जेलर विजय गौतम, डिप्टी जेलर शैलेश सिंह, एवम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लिपिक अंकित कुमार आदि उपस्थित रहे।

इस दौरान सचिव छाया शर्मा द्वारा देखा गया की बंदी गृह में कोई भी बंदी 18 की आयु से कम नहीं है और कुल 7 बंदी अल्पवयस्क है जिनकी आयु कुल 18 से ऊपर और 21 से कम थी। उनके खाने पीने की सामग्री, रहने सहने से संबंधित चीजों के बारे में पूछताछ की गई। इसके साथ- साथ महिला बैरक का भी निरीक्षण किया गया।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:































