हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की शिवपुरी कॉलोनी निवासी पुष्कर अग्रवाल को बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती अमीषा पटेल ने इंडियन ग्लोरी अवार्ड 2022 (Indian Glory Award) से सम्मानित किया है। बंधेल ज्वेलरी के क्षेत्र में पुष्कर अग्रवाल द्वारा आकर्षक डिजाइन, बेहतर क्वालिटी की बंधेल ज्वेलरी बनाने के चलते उन्हें अवार्ड से सम्मानित किया गया है। पुष्कर अग्रवाल ने हापुड़ जनपद का नाम पूरे देश में रोशन किया है जिसके बाद पुष्कर अग्रवाल को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
इंडियन ग्लोरी अवार्ड 2022 के सेकंड एडिशन में गदर- 2 की फेमस एक्ट्रेस अमीषा पटेल द्वारा पुष्कर अग्रवाल को देश में बंधेल ज्वेलरी के बढ़िया और आकर्षक डिजाइन के साथ-साथ बेहतर क्वालिटी बनाने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। बंधेल ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड हापुड़ के फाउंडर और सीईओ तथा दीपसागर ज्वेलर्स मेरठ के चेयरमैन पुष्कर अग्रवाल ने बताया कि यह अवार्ड पाकर वह बेहद खुश हैं और हापुड़ जनपद का नाम आज पूरे देश में रोशन हुआ है। पुष्कर अग्रवाल को इससे पहले बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस रवीना टंडन तथा सोहा अली खान भी सम्मानित कर चुकी है।

Hero की स्कूटी अब लोन कराकर 1100 रुपए में घर ले जाएं : 9289923209






























