हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में कुत्तों को पालने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर है। यदि आपको हापुड़ में कुत्ता पालना है तो इसके लिए आप को अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा। ऐसा न करने वालों के खिलाफ नगर पालिका परिषद हापुड़ कार्रवाई करेगी। इसके लिए जल्द ही एक सर्वे को शुरू किया जाएगा। हापुड़ में रजिस्ट्रेशन शुल्क 1000 रुपए होगा। हर वर्ष 31 मार्च को पालतू कुत्ते का लाइसेंस का नवीनीकरण कराना होगा। यदि कोई देरी करता है तो उस पर 50 रुपए प्रतिदिन के अनुसार विलंब शुल्क लिया जाएगा। पंजीकरण के दौरान एंटी रेबीज टीकाकरण का प्रमाण पत्र भी देना होगा। पालतू कुत्ते द्वारा किसी को काटा जाता है तो पालक पर कार्रवाई की जाएगी। हापुड़ के विभिन्न मोहल्लों में लोग बड़ी संख्या में कुत्ते पाल रहे हैं। ऐसे में पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया गया है।
Large के साथ Medium, Medium के साथ Small Pizza FREE: 8979755041






























