हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोरोना संक्रमण के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहा है। कोरोना के चुंगल के बचने के लिए मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग बेहद ज़रुरी है। जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने जनपद वासियों से अपील की है कि सभी लोग मास्क को नाक तक कवर करें, ज्यादा संख्या में आटो-रिक्शा में न बैठें और दूरी बनाए रखे।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने इसी के साथ लापरवाह लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात की और उन लोगों को धन्यवाद दिया जो मैदान में बिना मास्क के चलने वाले लोगों को मास्क वितरित कर रहे हैं। दिन पर दिन हावी होते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जनसहयोग बेहद ज़रुरी है। EHAPUR NEWS भी आपसे अपील करता है कि घर के बाहर बेवजह न निकले और अगर बाहर जाएं तो मास्क लगाकर ही जाएं।
























