
Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम में जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गाड़ी की डिग्गी में छिपा कर मिठाई की सप्लाई करने वालों को दबोचा है जो बिना लाइसेंस के ही मिठाई की सप्लाई कर रहे थे। किसी को शक ना हो ऐसे में कार सवार अलग-अलग रास्तों से मिठाई की सप्लाई करते थे। एक हफ्ते से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम रेकी कर रही थी जिसने मामले में कार्रवाई की है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सोवेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा नंबर की एचआर-26 बीके 7335 से अवैध रूप से मिठाई की सप्लाई की जा रही थी। इसकी शिकायत एसडीएम और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों से की गई जिसके बाद एक हफ्ते तक टीम ने मामले की जांच पड़ताल की तो पता चला कि रास्ता बदलकर प्रतिदिन मिठाई की सप्लाई होती है। बुधवार की शाम को एसडीएम साक्षी शर्मा को सूचना मिली कि गाड़ी मिठाई सप्लाई करने के लिए आई है। एसडीएम ने अपनी टीम के साथ गाड़ी को पकड़ लिया और उसके अंदर मिल्क केक, डोडा बर्फी, कलाकंद पाया। गाड़ी में करीब एक कुंतल मिठाई थी। उसके पास मिठाई बनाने, बेचने और सप्लाई करने का कोई लाइसेंस नहीं पाया गया। यह गाड़ी सिंभावली क्षेत्र के गांव भगवानपुर के रहने वाले मुकेश प्रजापति की बताई जा रही है। उनके पास मिठाई सप्लाई करने का कोई लाइसेंस नहीं है। टीम ने सैंपलिंग कर कार्रवाई की है।
मोना ड्रीम गैलरी लाए हैं धमाकेदार ऑफर: स्पिन घुमाएं और गिफ्ट पाएं: 9927143205






























