
अनुपस्थित चिकित्सकों पर कार्रवाई हो
हापुड सूवि(ehapurnews.com):हापुड जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति GB की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार हापुड़ मे आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी द्वारा समस्त चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जे एस वाई लाभार्थी परिवार कल्याण लाभार्थी समस्त हॉस्पिटल में साफ-सफाई व आवश्यक दवाएं उपलब्ध होना चाहिए, साथ ही भ्रमण के दौरान अनुपस्थित चिकित्सक व अन्य कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी .अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर सी.एच .सीएमएस जिला प्रतिरक्षण अधिकारी . डिप्टी सीएमओ.डी.टी.ओ डीपीएम ,एवं सभी लोग तथा जिले के समस्त चिकित्सा प्रभारी . यूनिसेफ . डब्लू एच ओ .एन.जी.ओ आदि लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846



























