हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की मीरा रेती चौक के पास सड़क किनारे अवैध रूप से लगी मछली की दुकानों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध मछली की दुकानों को हटवा दिया है और भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी है। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गढ़मुक्तेश्वर में मीरा रेती चौक के पास कुछ लोग अवैध तरीके से नाले को पाटकर मछली की दुकान लगा रहे हैं। इसके बाद मौके पर पुलिस बल भेजा गया जिन्होंने कार्रवाई करते हुए अवैध मछली की दुकानों को हटवाया।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950




























