हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर के जंगलों में शीशम के पेड़ काटने के मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जंगल में सड़क के किनारे विशालकाय शीशम के पेड़ों को आर्थिक मुनाफा कमाने के चलते आरोपियों ने काटा। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात को हाफिजपुर पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी बीच हसनपुर के जंगल में बिना अनुमति के कुछ आरोपी शीशम के वर्षों पुराने पेड़ों को काट रहे थे। इसके बाद पुलिस ने गांव बड़ौदा सिहानी के कलुआ, यामीन और हारुन को दबोच लिया जिनके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से शीशम की लकड़ी और कटान में इस्तेमाल उपकरणों को बरामद किया है।
Admission Open Now for SA International School : 9625816920


























