
हापुड़ भाजपा जिला कार्यसमिति पर एक्शन होना तय
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश विधानसभा 2027 के चुनाव से पहले भाजपा प्रदेश हाई कमान जातीय समीकरण के आधार पर संगठन को धार देने में जुटी है। आगामी सप्ताह में प्रदेश संगठन क्षेत्रीय अध्यक्ष, मोर्चे के अध्यक्षों की सूची जारी हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष की कमान किसी वैश्य नेता को सौंपी जा सकती है।
भाजपा जनपद हापुड़ की जिला कार्यकारणी में भर्ती हिस्ट्रीशीटर, आपराधिक प्रवृत्ति के लोग, दल बदलुओ को प्रमुखता तथा समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा से भाजपा प्रदेश हाई कमान खिन्न है। जनपद के खुफिया तंत्र ने भी भाजपा जिला कार्यकारणी में शामिल आपराधिक लोगों की कुंडली तथा आपराधिक रिकॉर्ड से हाई कमान को अवगत करा दिया है। इस बारे में भाजपा प्रदेश हाई कमान फिलहाल चुप्पी साधे है।
सूत्र बताते हैं कि भाजपा प्रदेश संगठन, क्षेत्रीय संगठन आदि की कमेटी की घोषणा के बाद हापुड़ जनपद की भाजपा जिला कार्य समिति पर गाज गीर सकती है। खास बात यह है कि भाजपा जिला कार्य समिति का अखबारों में इश्तहार देकर दागी पदाधिकारियों के चेहरों को उजागर कर दिया जिसको देखकर भाजपा के वरिष्ठ नेता व नागरिकों दांतों तले उंगुली दबाने लगे। पुलिस और समाज की नजर दागियों को शामिल करने वाले नेता दोषी हैं जिन्होंने भाजपा हाईकमान तक को अंधेरे में रखा है।
भाजपा जिला कार्य समिति में शामिल दागी लोगों तथा जिला कमेटी के विरुद्ध यदि कोई संगठनात्मक कार्यवाही नहीं होती है, तो मिशन 2027 के लिए जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभाओं में चुनाव फतह करना एक टेढ़ी खीर साबित होगा।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से 500 रूपए की खरीद पर 299/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867*























