हापुड़: लॉकडाउन (Lockdown) का उल्लंघन करने के आरोपियों की पुलिस ने धर पकड़ शुरु कर दी है जिससे लोगों में घबराहट है। गिरफ्तारी के डर से अनेक व्यापारी आज भूमिगत हो गए हैं। पुलिस ने बुधवार को दो व्यापारियों की गिरफ्तारी कर यह संदेश दे दिया है कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को बख्शाह नहीं जाएगा।
पुलिस ने बताया कि हापुड़ पुलिस ने बुधवार को श्रीनगर (Srinagar) कॉलोनी के चिराग त्यागी तथा खुर्जा पेच पक्का बाग के प्रवीन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है।
बता दें कि जनपद हापुड़ के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत करीब तीन सौ लोगों के विरुद्ध लॉकडाउन उल्लंघन के मामले की रिपोर्ट दर्ज है जिनमें शहरी व ग्रामीण इलाकों से लोगों के साथ-साथ नामचीन व्यापारी भी शामिल हैं।




























