हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने गुरुवार रात लापरवाही बरतने के चलते चार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है। तीन को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर किया है जबकि एक को सस्पेंड कर दिया है जिनमें से दो दरोगा हैं।
तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर:
जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के लिए पुलिसकर्मियों को गुरुवार सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग पॉइंट पर बैरिकेड लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिए गए थे।
लेकिन तीन पुलिसकर्मी ऐसे निकले जो कि ड्यूटी पर नहीं पाए गए। कस्बा बाबूगढ़ बैरियर थाना बाबूगढ़ पर उ.नि. सत्यवीर सिंह एवं चौकी साईलो प्रथम बैरियर थाना हापुड़ नगर पर उ.नि. सुरेश पाल सिंह, कां. जयकरण सिंह ड्यूटी पर नहीं पाये गये जिन्हें पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।
एक सस्पेंड:
वहीं एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कार्य में अनियमितता व कर्तव्य के प्रति लापरवाही पाये जाने पर अवनेश कुमार तोमर, चरित्र पंजिका लिपिक (तृतीय) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में जाँच क्षेत्राधिकारी नगर को दी गयी है।
पुलिस अधीक्षक की चेतावनी:
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने चेतावनी दी है कि कोई भी पुलिसकर्मी ड्यूटी पर लापरवाही न बरते। ऐसे करने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Mummy’s Kitchen : लंच और डिनर की होम डिलीवरी के लिए कॉल करें: 9358234622, 8193940941



























