हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान ब्रेथ एनालाइजर की मदद से चालकों की जांच की। बुधवार की रात कुल 25 चालकों की जांच की गई जिनमें से चार में शराब की पुष्टि हुई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चारों चालकों के खिलाफ विभाग ने जुर्माने की कार्रवाई की है।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*




























